[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आमने-सामने भिड़ी दो बाइक:बैलेंस बिगड़ा तो ठेले से जाकर टकराई; राहगीरों से आकर संभाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आमने-सामने भिड़ी दो बाइक:बैलेंस बिगड़ा तो ठेले से जाकर टकराई; राहगीरों से आकर संभाला

आमने-सामने भिड़ी दो बाइक:बैलेंस बिगड़ा तो ठेले से जाकर टकराई; राहगीरों से आकर संभाला

झुंझुनूं : झुंझुनूं में स्वर्ण जयंती स्टेडियम के पास सोमवार शाम सड़क पार करते समय हादसा हुआ। इसमें बाइक सवार युवकों को दूसरी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ठेले से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सड़क से हटाया।

सड़क पार करते हुए भिड़े: हादसा 28 सितंबर की शाम करीब 6:53 बजे हुआ। किसान कॉलोनी कट की तरफ जाने के लिए कुछ युवक बाइक से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मंडावा मोड़ की तरफ से तेज गति से एक बाइक आई।

ठेले में जा घुसी बाइक: सड़क पर दूसरी बाइक को सामने देखकर तेज रफ्तार बाइक चला रहे युवक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक संभल नहीं पाई और सड़क पार कर रहे बाइक सवारों से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े ठेले में जा घुसी।

राहगीरों ने संभाला: टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंच गए। सड़क पर गिरे युवकों को लोगों ने संभाला। हादसे के कारण कुछ देर के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई। हालांकि दोनों को ही कोई ज्यादा चोट नहीं लगी है। बस दोनों बाइक में जरूर नुकसान हुआ।

देखिए हादसे की तस्वीरें…

तस्वीर मौके की है, दोनों बाइक भिड़ी। इसके बाद ठेले में जा घुसी।
तस्वीर मौके की है, दोनों बाइक भिड़ी। इसके बाद ठेले में जा घुसी।
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Related Articles