नानूवाली बावड़ी में पेयजल की समस्या से ग्रामीण परेशान:जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप; आंदोलन की चेतावनी
नानूवाली बावड़ी में पेयजल की समस्या से ग्रामीण परेशान:जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप; आंदोलन की चेतावनी
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नानुवाली बावड़ी में पेयजल की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को जलदाय विभाग के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर नियमित पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग द्वारा 7 दिन से एक दिन पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है, जो नामामात्रकी होने से लोगों को पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है। इस फसल कटाई का समय होने के कारण किसानों और जनता को पानी के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डॉ शीशराम गुर्जर ने बताया कि बाहर के आदमी पानी खोलने वाले कर्मचारियों को धमका रहे हैं, एलएनटी के कार्यालय में जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिलते जिससे जनता को कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। वहीं कर्मचारी अपना फोन बंद कर लेते हैं।
पानी की टंकी की पिछले पांच साल से सफाई नहीं
ग्रामीणों ने बताया कि पानी की टंकी की पिछले पांच साल से सफाई नहीं की गई, जिससे लोगों को दुषित पानी की सप्लाई की जाती है। ग्रामीणों ने समस्या को लेकर एलएनटी कंपनी के अधिकारियों से बात की तो अधिकारियों ने बुधवार से पानी की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू करने का आश्वासन दिया है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पेयजल की नियमित सप्लाई नहीं की गई तो ग्रामीणों की ओर से जलदाय विभाग के कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। एक्सईएन सुनील कुमार ने कहा कि जल्द मामले की जानकारी जुटाकर नियमित सप्लाई करवाई जाएगी।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर संजय सैनी, धर्मेंद्र गुर्जर, बलबीर सैनी, रामनिवास सैनी, सुनील सैनी, अरविंद सैनी, पुष्पेंद्र सैनी, संदीप सैनी, पवन सैनी, सुभाष सैनी, बुल्ली सैनी, राजेंद्र सैनी, योगेश सैनी, अनिल सैनी, सुनील सैनी, हंसराज गुर्जर, मोहित गुर्जर, हिमांशु गुर्जर आदि लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2416577


