[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ स्कूल में चित्रकला-रंगोली प्रतियोगिता:छात्राओं ने दिया स्वच्छता संदेश; स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में आयोजन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ स्कूल में चित्रकला-रंगोली प्रतियोगिता:छात्राओं ने दिया स्वच्छता संदेश; स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में आयोजन

सूरजगढ़ स्कूल में चित्रकला-रंगोली प्रतियोगिता:छात्राओं ने दिया स्वच्छता संदेश; स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में आयोजन

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ के बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता हुई। यह आयोजन ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ और ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत किया गया।

बालिकाओं ने रंगोली और चित्र बनाए

वाइस प्रिंसिपल सुदर्शन शर्मा ने बताया- नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह शेखावत और अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार के निर्देशन में यह प्रतियोगिता हुई। डॉ. अनिल शर्मा ‘अनमोल’ के मार्गदर्शन में छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बालिकाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए सुंदर रंगोली बनाई और आकर्षक चित्र बनाए। इसके जरिए उन्होंने आम लोगों को स्वच्छता का खास संदेश दिया।

ये रहें मौजूद

इस मौके पर वरिष्ठ अध्यापिका मनीषा सैनी, मंजू सौंकरिया, कविता कुमारी, लक्ष्मण राम धायल, प्रतिज्ञा शर्मा, मंजू कुमारी, मिंटू और सुनीता शर्मा सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं। कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार, एसबीएम इंजीनियर रोहित सोनी, प्रदीप सैनी, कुलदीप यादव और हरीश कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Related Articles