सोढ़ानी बालाजी मंदिर से राम-लक्ष्मण के चांदी के मुकुट चोरी:तबीयत खराब होने के कारण पुजारी कमरे में आराम कर रहे थे, एक हफ्ते में तीसरी वारदात
सोढ़ानी बालाजी मंदिर से राम-लक्ष्मण के चांदी के मुकुट चोरी:तबीयत खराब होने के कारण पुजारी कमरे में आराम कर रहे थे, एक हफ्ते में तीसरी वारदात
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे में मंदिरों को लगातार निशाना बना रहे चोरों ने सोमवार को सरकारी अस्पताल के पास स्थित सोढ़ानी बालाजी मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर हनुमानजी की मूर्ति के कंधों पर विराजमान राम-लक्ष्मण की मूर्तियों से चांदी के मुकुट चोरी कर ले गया।
पुजारी का भांजा लौटा तो वारदात का पता चला
जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी श्रीराम पारीक की तबीयत खराब होने के कारण सोमवार को वे मंदिर परिसर स्थित कमरे में आराम कर रहे थे। उनका भांजा शुभम पारीक मंदिर में मौजूद था। सुबह पूजा करने के बाद शुभम कुछ समय के लिए पुजारी मामा के पास कमरे में चला गया। फिर दोपहर में घर जाने के बाद जब वह वापस मंदिर पहुंचा और गर्भगृह में जाकर देखा तो राम-लक्ष्मण की मूर्तियों के चांदी के मुकुट गायब मिले। शुभम पारीक ने बताया कि मामाजी की तबीयत खराब होने के कारण सुबह पूजा के बाद वह कुछ समय के लिए उनके पास चला गया था। वापस आने पर गर्भगृह में राम-लक्ष्मण की मूर्तियों से चांदी के मुकुट गायब मिले।
पुलिस ने शुरू की जांच
मुकुट गायब मिलने पर आसपास के लोगों को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ज्ञात रहे लगभग एक सप्ताह पहले भी कस्बे के दो मंदिरों से चोर मुकुट और छत्र चुरा कर ले गए थे, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2413606


