बिसाऊ में गौसेवा की मिसाल: हारून खत्री ने आपणी गौशाला को भेंट की ट्रैक्टर-ट्रॉली
निजी खर्चे से दिया सहयोग, चारा परिवहन और साफ-सफाई सहित कई कामों में मिलेगी सुविधा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : बिसाऊ की आपणी गौशाला में गौसेवा को बढ़ावा देने के लिए पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं वर्तमान पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हारून खत्री ने पहल करते हुए अपने निजी खर्चे से ट्रैक्टर-ट्रॉली भेंट की। उन्होंने यह वाहन गौशाला प्रबंधन को सहयोग स्वरूप सौंपा।गौशाला प्रबंधन के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली के उपलब्ध होने से चारा परिवहन, साफ-सफाई और अन्य दैनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी। इससे गौशाला में व्यवस्थाओं को सुचारु रखने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
पालिकाध्यक्ष रहते सरकारी भत्ता भी गौशाला को देने की पहल
हारून खत्री के पालिकाध्यक्ष कार्यकाल के दौरान भी गौसेवा से जुड़ी पहल सामने आई थी। बताया गया कि उन्होंने पालिकाध्यक्ष के रूप में मिलने वाला सरकारी भत्ता भी गौशाला के लिए देने की पहल की थी।
स्थानीय लोगों ने की सहयोग की सराहना
ट्रैक्टर-ट्रॉली भेंट किए जाने पर स्थानीय लोगों और गौशाला से जुड़े लोगों ने हारून खत्री के सहयोग की सराहना की। लोगों का कहना है कि गौशाला जैसी जनसेवा से जुड़ी संस्था को आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने से गौसेवा के कार्यों को और मजबूती मिलेगी। ट्रैक्टर-ट्रॉली मिलने के बाद गौशाला के दैनिक कार्यों में सुविधा बढ़ने की उम्मीद है। गौशाला प्रबंधन एवं स्थानीय नागरिकों ने सहयोग के लिए आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2413582


