[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तारानगर में 4 अक्टूबर को उर्स-ए-कादरी व फैजान-ए-औलिया कॉन्फ्रेंस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

तारानगर में 4 अक्टूबर को उर्स-ए-कादरी व फैजान-ए-औलिया कॉन्फ्रेंस

दरगाह सैय्यद मोहम्मद अली शाह कादरी पर होगा आयोजन, ईशा की नमाज के बाद होगी विशेष कॉन्फ्रेंस

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

तारानगर : तारानगर के मोहल्ला खटीकान स्थित दरगाह कुत्बुल-वक्त मुफ्ती-ए-असरारे-इलाही गौसे-जमां हजरत सैय्यद मोहम्मद अली शाह कादरी पर 4 अक्टूबर को उर्स-ए-मुबारक का आयोजन किया जाएगा। उर्स के तहत ‘फैजान-ए-औलिया कॉन्फ्रेंस’ आयोजित होगी। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सज्जादानशीन सैय्यद अबरार हुसैन कादरी ने बताया कि उर्स के अवसर पर 4 अक्टूबर को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों से भी जायरीन और अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना है।

असर से ईशा तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम

आयोजकों के अनुसार 4 अक्टूबर को बाद नमाज-ए-असर गुस्ल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद बाद नमाज-ए-मगरिब फातेहा ख्वानी एवं लंगर का आयोजन होगा। वहीं बाद नमाज-ए-ईशा फैजान-ए-औलिया कॉन्फ्रेंस होगी। कॉन्फ्रेंस के समापन पर कुल की रस्म और दुआ होगी। कार्यक्रम दरगाह सैय्यद मोहम्मद अली शाह कादरी, मोहल्ला खटीकान, वार्ड नंबर 5, तारानगर में आयोजित किया जाएगा।

कई उलेमा और धर्मगुरु होंगे शामिल

उर्स कार्यक्रम पीर सैय्यद मोहम्मद अनवार नदीमुल कादरी की सरपरस्ती में आयोजित होगा। कार्यक्रम में हजरत सैय्यद मंजूर आलम कादरी, खानकाह-ए-आलिया कादरिया जामा मस्जिद चूरू की हिमायत रहेगी। कॉन्फ्रेंस में हजरत अल्लामा मौलाना मोहम्मद अनीस रजा मंजरी, मुदर्रिस मरकजी मदरसा मदीना-तुल-उलूम चूरू तथा हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती मोहम्मद सिकंदर-ए-आजम नईमी रजवी, सदर मुफ्ती मरकजी मदरसा मदीना-तुल-उलूम चूरू सहित अन्य उलेमा तकरीर करेंगे। कार्यक्रम की निजामत शहजादा-ए-काइदे-मिल्लत हजरत सैय्यद गुलाम मुस्तफा कादरी करेंगे। वहीं जलसे की नकाबत हाफिज व कारी मोहम्मद चिराग आलम अशरफी, इमाम व खतीब खटीकान मस्जिद तारानगर, करेंगे।

अहले सुन्नत वेलफेयर कमेटी की ओर से आयोजन

यह आयोजन अहले सुन्नत वेलफेयर कमेटी, मोहल्ला खटीकान, वार्ड नंबर 5, तारानगर की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम की सदारत शहजादा-ए-मोहसिने-मिल्लत पीर सैय्यद अबरार हुसैन कादरी, सज्जादानशीन खानकाह-ए-आलिया कादरिया जामा मस्जिद चूरू करेंगे। कार्यक्रम में मौलाना मोहम्मद जमील अख्तर अशरफी बीकानेरी, मुदर्रिस मरकजी मदरसा मदीना-तुल-उलूम तथा मौलाना मोहम्मद आरिफ हुसैन अशरफी, इमाम व खतीब मदीना मस्जिद तारानगर सहित कई उलेमा एवं धर्मगुरु मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने अकीदतमंदों से उर्स एवं फैजान-ए-औलिया कॉन्फ्रेंस में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles