[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भोपुरा में गायों की मौत के मामले में फिर प्रदर्शन, मौके पर पहुंची पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

भोपुरा में गायों की मौत के मामले में फिर प्रदर्शन, मौके पर पहुंची पुलिस

20-25 लोगों ने डेयरी पहुंचकर जताया विरोध, पशु चिकित्सक की तबीयत बिगड़ी; पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

पिलानी : मंड्रेला क्षेत्र के भोपुरा गांव में आरके डेयरी पर गायों की मौत के मामले को लेकर सोमवार को एक बार फिर विरोध प्रदर्शन किया गया। हिन्दू क्रांति के विकास डूमोली के नेतृत्व में करीब 20-25 लोग डेयरी परिसर में पहुंचे और घटना को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि डेयरी में गायों के खान-पान और देखभाल में कथित लापरवाही के कारण गायों की मौत हुई है। हालांकि, गायों की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से घटनाक्रम की जानकारी जुटाई और समझाइश कर मामला शांत कराने का प्रयास किया।

पशु चिकित्सक की अचानक बिगड़ी तबीयत

विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद पशु चिकित्सक रविंद्र पुत्र दयाराम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। स्थिति को देखते हुए पिलानी थाने के आसूचना अधिकारी महिपाल सिंह ने तत्काल अपने वाहन से उन्हें चिड़ावा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने पशु चिकित्सक का उपचार शुरू किया।

पुलिस की मौजूदगी में शांत हुआ मामला

प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस की मौजूदगी और समझाइश के बाद स्थिति शांत हो गई। पुलिस द्वारा गायों की मौत से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होने की बात सामने आई है।

Related Articles