प्रबल कार्यक्रम से विद्यार्थियों में विकसित किए जा रहे जीवन कौशल
प्रबल कार्यक्रम से विद्यार्थियों में विकसित किए जा रहे जीवन कौशल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर 21वीं सदी के कौशल एवं जीवन कौशल विकास के उद्देश्य से समग्र शिक्षा के अंतर्गत पीएम श्री बागला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चूरू में प्रधानाचार्य बबीता सैनी के निर्देशन में प्रबल कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
प्रधानाचार्य बबीता सैनी ने बताया कि इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तार्किक चिंतन, समस्या समाधान, सामूहिक सहभागिता, नेतृत्व क्षमता एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रबल कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विनय कुमार सोनी ने बताया कि प्रबल कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर पूरे सत्र में 14 कौशलों पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जानी हैं। इसी क्रम में सितंबर माह में विद्यार्थियों में समस्या समाधान कौशल विकसित करने के उद्देश्य से समस्या समाधान प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं, जलवायु परिवर्तन कौशल के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण अभियान गतिविधि का आयोजन किया गया।
पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत विद्यार्थियों ने पोस्टर एवं चार्ट बनाकर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम समिति सदस्य गौरी शंकर राव ने बताया कि प्रबल कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें 21वीं सदी के आवश्यक जीवन कौशलों से सशक्त बनाना है। विद्यालय में आयोजित इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2413458

