35-40 साल बाद संजय सिंह और मंगेज सिंह को मिला जन्म प्रमाण पत्र
35-40 साल बाद संजय सिंह और मंगेज सिंह को मिला जन्म प्रमाण पत्र
सीकर : विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत तहसील पाटन में आयोजित शिविर में संजय सिंह और मंगेज सिंह को जन्म के करीब 35-40 साल बाद जन्म प्रमाण पत्र मिला। वर्षों से प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण दोनों को जरूरी दस्तावेजी कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
दोनों ने शिविर में जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। तहसीलदार पाटन राजवीर यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक अनुमति जारी की। इसके बाद ग्राम पंचायत ने मौके पर ही डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दोनों को सौंप दिया।
शिविर में आवेदन से लेकर प्रमाण पत्र जारी होने तक की प्रक्रिया एक ही स्थान पर पूरी होने से दोनों ग्रामीणों को वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिली। उन्होंने अभियान के तहत मिली त्वरित सेवा पर खुशी जताई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2413324


