[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईको क्लब की गतिविधियों से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की अलख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ईको क्लब की गतिविधियों से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की अलख

ईको क्लब की गतिविधियों से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की अलख

सीकर : श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य विवेक जांगिड़ के मार्गदर्शन और ईको क्लब प्रभारी अनीता शर्मा के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन और ऊर्जा संरक्षण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

व्याख्याता विनोद कुमार चौधरी, अरविंद ओलखा और सरोज गिल के सहयोग से विद्यार्थियों को कचरा संयंत्र का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। विद्यार्थियों ने कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन, निस्तारण और पुनर्चक्रण की प्रक्रिया को समझा। साथ ही अर्थियन पुरस्कार जैसी पर्यावरणीय पहल से जोड़कर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की व्यावहारिक समझ विकसित की जा रही है।

विद्यार्थियों ने जीवन धारा कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में किसान मोटाराम के मशरूम गृह का भी अवलोकन किया और मशरूम उत्पादन की प्रक्रिया एवं तकनीक की जानकारी ली। विद्यालय में मध्याह्न भोजन से निकलने वाले जैविक कचरे को अलग एकत्रित कर उससे कंपोस्ट खाद तैयार की जा रही है, जिसका उपयोग विद्यालय परिसर के पेड़-पौधों में किया जाता है। ईको क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे उनमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता, सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता विकसित हो रही है।

Related Articles