भैसावता खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम:बच्चों, माताओं को योजनाओं की जानकारी दी, एसडीएम भी रहीं मौजूद
भैसावता खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम:बच्चों, माताओं को योजनाओं की जानकारी दी, एसडीएम भी रहीं मौजूद
भैसावता खुर्द : भैसावता खुर्द के आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम शकुंतला, विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप शास्त्री, नायब तहसीलदार सिंघाना सत्यनारायण सैन, डॉ. निकिता चाहर थी, जबकि अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रभा ने की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन देवी ने बताया- कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े बच्चों, माताओं एवं परिवारों को विभागीय सेवाओं और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा समुदाय की सहभागिता बढ़ाना है। इस दौरान बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक बाल शिक्षा से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ने अभिभावकों को केंद्र पर उपलब्ध सेवाओं, पोषण आहार, बच्चों की नियमित उपस्थिति तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जागरूक किया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। विभाग की ओर से लोगों से आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।
इस मौके पर गिरदावर नरेश, भाजपा मंडल महामंत्री विजेंद्र जांगिड़, प्यारेलाल धनखड़, भाजपा किसान मोर्चा मंत्री गिरवर सिंह नरूका, राजेंद्र धनखड़, वीरेंद्र धनखड़, पवन धनखड़, शीशराम धनखड़, विक्रम सिंह नरूका सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2413188

