[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 57 के लोग घरों में कैद होने को मजबूर:एक तरफ रेलवे ने बनाई दीवार, दूसरी तरफ कॉलोनी के रास्ते बंद, सभापति-आयुक्त से की शिकायत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

वार्ड 57 के लोग घरों में कैद होने को मजबूर:एक तरफ रेलवे ने बनाई दीवार, दूसरी तरफ कॉलोनी के रास्ते बंद, सभापति-आयुक्त से की शिकायत

वार्ड 57 के लोग घरों में कैद होने को मजबूर:एक तरफ रेलवे ने बनाई दीवार, दूसरी तरफ कॉलोनी के रास्ते बंद, सभापति-आयुक्त से की शिकायत

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के वार्ड 57 न्यू प्रगति नगर के निवासी रेलवे की दीवार बनने के बाद रास्ता बंद होने के कारण भारी परेशानी में है। क्षेत्र के लोग मामले को लेकर सभापति मदनलाल गुलेरिया और आयुक्त महेन्द्र सिंह चारण से मिले। जहां गुलेरिया और आयुक्त ने उन्हें जल्दी ही कोई समाधान करने का आश्वासन दिया।

आने-जाने के रास्ते बंद हुए-स्थानीय निवासी

क्षेत्र लोगों ने बताया कि क्षेत्र के सैकड़ो लोगों के पास आवागमन का कोई रास्ता नहीं बचा है। लोग घरों में कैद हो जाने की स्थिति में आ चुके हैं। लोगों ने बताया कि एक तरफ रेलवे ने दीवार खड़ी कर दी। वहीं दूसरी तरफ कुछ बाहुबली लोगों ने जानबूझकर रास्ते बाधित कर रखे हैं। जिससे यहां रहने वाले लोगों के आने-जाने के रास्ते बंद हो गए हैं।

सीढ़ियों से चढ़कर आने जाने को मजबूर

कामिनी प्रजापत ने बताया कि हमें अपने ही घरों में जाने के लिए रेलवे की दीवार पर सीढ़ियों से चढ़कर आना-जाना पड़ता है। रेलवे के अधिकारी इसके लिए मना करते हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रगति नगर के रास्ते लोगों ने बंद कर रखे हैं। ऐसे में बच्चों, महिलाओं सहित सैकड़ो लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

सोमवार को मामले में विनोद शांडिल्य, राम सिंह भाटी, गुलाम नबी, शांतिलाल प्रजापत, हरि ओम, बुधराम कालेर, पृथ्वीराज, मनोज सांखला, दुलीचंद, गायत्री प्रजापत, भगवती, शारदा, राजेंद्र सहित ने विरोध प्रदर्शन किया।

Related Articles