[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय पर धरना दिया:नोटिस का विरोध किया, बोले-धमकाने की कोशिश की जा रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय पर धरना दिया:नोटिस का विरोध किया, बोले-धमकाने की कोशिश की जा रही

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय पर धरना दिया:नोटिस का विरोध किया, बोले-धमकाने की कोशिश की जा रही

सरदारशहर : सरदारशहर में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय की अनियमितताओं के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका यूनियन ने उपखंड कार्यालय पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय की कार्यशैली का विरोध करते हुए विभिन्न मांगें उठाईं।

कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को डराने-धमकाने की कोशिश

राजस्थान शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री विजय पोटलिया और अन्य नेताओं ने धरने को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने पर कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को डराने-धमकाने और प्रताड़ित करने के उद्देश्य से नोटिस जारी किए गए और उन्हें मानदेय सेवा से पृथक करने के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशैली स्वीकार नहीं की जाएगी।

वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि ये आदेश समय पर वापस नहीं लिए गए, तो आंदोलन को व्यापक किया जाएगा। उन्होंने पोषण ट्रैकर का काम बंद करने सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यों के बहिष्कार की भी चेतावनी दी।

ये रहे मौजूद

धरने को जिला अध्यक्ष सुशीला कंवर, जिला कोषाध्यक्ष सरोज कुलहरी, तहसील अध्यक्ष रमेश सिहाग और अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस दौरान कमलेश, प्रतिभा, गायत्री, विद्या, कंचन, दुर्गा जेदिया, सविता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद थीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई न होने पर संगठन बेमियादी धरना शुरू करेगा।

Related Articles