[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व रेबीज दिवस पर डॉग्स-कैट्स को लगे टीके:लक्ष्मणगढ़ पशु अस्पताल में पहुंचे पशुपालक, रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

विश्व रेबीज दिवस पर डॉग्स-कैट्स को लगे टीके:लक्ष्मणगढ़ पशु अस्पताल में पहुंचे पशुपालक, रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया

विश्व रेबीज दिवस पर डॉग्स-कैट्स को लगे टीके:लक्ष्मणगढ़ पशु अस्पताल में पहुंचे पशुपालक, रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया

लक्ष्मणगढ़ : विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर सोमवार को लक्ष्मणगढ़ स्थित बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय में डॉग्स एवं कैट्स के लिए एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पालतू पशुओं का एंटी रेबीज टीकाकरण किया जा रहा है।

डॉग्स एवं कैट्स का टीकाकरण करवाने की अपील की

रेबीज की रोकथाम और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित शिविर में सुबह से ही पशुपालक अपने पालतू डॉग्स को लेकर पहुंच रहे हैं और उनका एंटी रेबीज टीकाकरण करवा रहे हैं। पशु चिकित्सालय की ओर से पशुपालकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपने डॉग्स एवं कैट्स का टीकाकरण करवाने की अपील की गई है।

शिविर के दौरान पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. मोहन भोगे, एसवीओ डॉ. अरविंद ढाका, डॉ. बजरंग लाल कस्वां, डॉ. प्रमोद जाखड़, डॉ. दिनेश सैनी सहित बृजमोहन, आनंद कुमार, दीपा जांगिड़ और अलका भारती समेत पशु चिकित्सालय का स्टाफ मौजूद रहा।

नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक किया

डॉ. भोगे ने बताया कि रेबीज एक गंभीर बीमारी है, जिसकी रोकथाम के लिए पालतू पशुओं का समय पर टीकाकरण महत्वपूर्ण है। विश्व रेबीज दिवस पर आयोजित शिविर के माध्यम से पशुपालकों को पालतू पशुओं के नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Related Articles