[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व रेबीज दिवस पर 28 सितंबर से जागरूकता कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व रेबीज दिवस पर 28 सितंबर से जागरूकता कार्यक्रम

4 अक्टूबर तक रैली सहित विभिन्न गतिविधियों से आमजन को किया जाएगा जागरूक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रेबीज से बचाव और रोकथाम को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रैली सहित विभिन्न माध्यमों से आमजन को बीमारी के प्रति जागरूक किया जाएगा।

सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कुत्ते, बिल्ली या किसी संक्रमित पशु के काटने अथवा खरोंचने पर घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोना चाहिए। इसके बाद बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार एंटी रेबीज टीके की सभी निर्धारित खुराक लगवानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि रेबीज गंभीर और जानलेवा बीमारी है। लक्षण सामने आने के बाद इसका उपचार कठिन हो जाता है, जबकि पशु के काटने के बाद समय पर उपचार और टीकाकरण से इससे बचाव संभव है। पालतू पशुओं का भी नियमित टीकाकरण जरूरी है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. प्रवीण झुरिया ने सप्ताह के दौरान होने वाली जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी।

Related Articles