व्यापारियों की बैठक में बिसाऊ के प्रमुख मुद्दे उठे
रोडवेज बसों के ठहराव, ठेले-रेहड़ी और सुलभ शौचालय की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : मुसद्दी भवन में रविवार को व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष सलमा सैय्यद के प्रतिनिधि सलीम सैय्यद के समक्ष बाजार और व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखी गईं। चुंगी नाका व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष खटिक ने प्रमुख मुद्दों के समाधान की मांग की।
बैठक में रोडवेज बसों का बस स्टैंड पर नियमित ठहराव सुनिश्चित करने, ठेले-रेहड़ी संचालकों को बार-बार परेशान नहीं करने तथा चुंगी नाका स्थित सुलभ शौचालय की नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी और बेहतर रखरखाव की मांग उठाई गई। व्यापारियों ने अन्य स्थानीय समस्याओं से भी पालिका प्रतिनिधि को अवगत कराया।
सलीम सैय्यद ने व्यापारियों की समस्याएं सुनकर समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान का भरोसा देने पर व्यापारियों ने उनका आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2410536


