[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोल्याना में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रतियोगिता रैली का समापन, विजेता दलों को मिली शील्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गोल्याना में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रतियोगिता रैली का समापन, विजेता दलों को मिली शील्ड

गोल्याना में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रतियोगिता रैली का समापन, विजेता दलों को मिली शील्ड

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ नवलगढ़ के तत्वावधान में गोरा सती मंदिर, गोल्याना में 23 से 27 सितंबर तक आयोजित स्काउट-गाइड प्रतियोगिता रैली का समापन समारोह 26 सितंबर की शाम आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि नवलगढ़ एसडीएम प्रांजल कंवर रहीं। अध्यक्षता जिला प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ प्रधान मुरली मनोहर चौबदार, पूर्व प्रधान डॉ. दयाशंकर जांगिड़, संघ संरक्षक कैलाश चोटिया, ग्राम चिराना प्रशासक राजेंद्र सिंह शेखावत, ग्राम लोहार्गल प्रशासक जगमोहन सिंह शेखावत, एडीसी गाइड संजू नेहरा, संतोष मुंड, पीईईओ चिराना सुरभि गुप्ता, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सेन, रेलवे अधिकारी ओमप्रकाश आर्य, पार्षद अनिल सैनी एवं जिला आयुक्त प्रहलाद राय जांगिड़ सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन शिविर संचालक डॉ. रामावतार सबलानिया ने किया। समारोह में पहुंचे अतिथियों का शिविर परिवार की ओर से स्वागत किया गया।

समापन समारोह से पूर्व एसडीएम प्रांजल कंवर ने शिविर में बनाए गए टेंट का निरीक्षण किया। उन्होंने स्काउट-गाइड की ओर से तैयार किए गए सोफा सेट और कुर्सियों पर बैठकर उनकी कारीगरी को बारीकी से देखा। उन्होंने स्काउट-गाइड द्वारा तैयार किए गए सुंदर गैजेट्स की सराहना करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशासन का महत्वपूर्ण अंग है और सेवा, अनुशासन तथा सामाजिक कार्यों में इसकी भूमिका उल्लेखनीय है। उन्होंने बच्चों द्वारा शिविर में किए गए कार्यों की सराहना की।

संघ सचिव महेश मार्शल ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने रैली के सफल आयोजन में प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई सहायता के लिए एसडीएम प्रांजल कंवर का आभार जताया। साथ ही भामाशाहों एवं सहयोगकर्ताओं का भी धन्यवाद किया।

रैली के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ओवरऑल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रेरणा स्कूल के कविराज आर्य एवं स्काउट-गाइड दल को प्रथम विजेता शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

द्वितीय स्थान पर रहे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोंक छिलरी के प्रधानाचार्य संजू नेहरा एवं अमन कुमार जीवनराम को द्वितीय स्थान की शील्ड प्रदान की गई। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय झाझड़ के स्काउटर दशरथ लाल सैनी को तृतीय स्थान की शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में शिविर के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले चिराना प्रशासक राजेंद्र सिंह शेखावत, लोहार्गल प्रशासक जगमोहन सिंह शेखावत, जिला प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा, स्काउट संरक्षक कैलाश चोटिया, डॉ. दयाशंकर जांगिड़, शिक्षक गिरधारी लाल शर्मा, भंवरलाल तथा मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक श्रवण कुमार कुमावत को सम्मानित किया गया।

वहीं शिविर में दिन-रात सेवाएं देने वाले स्काउटर मोजीराम बजाड़, रूक्मानंद खत्री, रामानंद आजाद, सुल्तान सिंह सैनी, शिवप्रसाद आर्य, अमन कुमार, रोशनलाल सैनी, सरोज यादव, महेंद्र सिंह यादव एवं वंशिका कुमावत का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर चिराना एवं लोहार्गल के ग्राम प्रशासकों तथा मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक ने रैली शिविर को अब तक आयोजित शिविरों में श्रेष्ठ शिविरों में से एक बताते हुए आयोजकों एवं पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

समापन समारोह में बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड, बच्चे, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पांच दिवसीय रैली के दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ अनुशासन, सेवा, रचनात्मकता और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

Related Articles