[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चेताखेड़ी वीर हनुमान मंदिर में सम्मान समारोह:नव निर्वाचित पालिका उपाध्यक्ष का साफा-दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान, समाज की एकता पर जोर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चेताखेड़ी वीर हनुमान मंदिर में सम्मान समारोह:नव निर्वाचित पालिका उपाध्यक्ष का साफा-दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान, समाज की एकता पर जोर

चेताखेड़ी वीर हनुमान मंदिर में सम्मान समारोह:नव निर्वाचित पालिका उपाध्यक्ष का साफा-दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान, समाज की एकता पर जोर

छापर : कस्बे के चेताखेड़ी वीर हनुमान मंदिर में श्री छः न्याति ब्राह्मण महासभा ने नव निर्वाचित पालिका उपाध्यक्ष इंदिरा पारीक का सम्मान किया। नगर अध्यक्ष श्याम लाल पारीक की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में उपाध्यक्ष इंदिरा देवी को साफा और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा रचना पारीक ने इंदिरा पारीक के उपाध्यक्ष बनने को गौरव की बात बताया। महासभा अध्यक्ष श्याम लाल पारीक ने कहा कि इंदिरा पारीक ने अपने व्यवहार से लगातार दूसरी बार जीत हासिल की।

पालिका उपाध्यक्ष इंदिरा पारीक ने समाज की एकता और मजबूती के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के बिना किसी पद का महत्व नहीं होता। इस दौरान कुलदीप पारीक का जन्मदिन भी मनाया गया। इस मौके पर श्रीभगवान पारीक, रामावतार जोशी, सुरेन व्यास, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण पारीक सहित कई प्रमुख सदस्य और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles