सेवा सेतु अभियान में पशुपालकों को 40 हजार बीमा राशि:42 लाभार्थियों को मिले सोलर कुकटॉप, मंत्री खर्रा ने किया निरीक्षण
सेवा सेतु अभियान में पशुपालकों को 40 हजार बीमा राशि:42 लाभार्थियों को मिले सोलर कुकटॉप, मंत्री खर्रा ने किया निरीक्षण
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के मऊ और मुंडरू में सेवा सेतु अभियान 2026 के तहत शिविर लगाए गए। इन शिविरों में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना और पीएम सूर्य घर निशुल्क बिजली योजना का लाभ लाभार्थियों को दिया गया।
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत ग्राम मऊ की पूजा सैनी और मुंडरू की फूली देवी को 40-40 हजार रुपए की बीमा राशि मिली। ये राशि उनके पशुधन की मृत्यु के बाद दी गई। योजना का मकसद पशुपालकों को आर्थिक मदद देना है।

मऊ ग्राम पंचायत में अजमेर बिजली वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) ने पीएम सूर्य घर निशुल्क बिजली योजना के तहत 42 लाभार्थियों को सोलर कुकटॉप बांटे। सब्सिडी के साथ कुकटॉप मिलने पर लाभार्थी खुश दिखे। यह योजना सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देती है।

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मुंडरू में लगे सेवा सेतु शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी सौरव भांबू और ब्लॉक विकास अधिकारी सुनील ढाका भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2410485


