नीमकाथाना में भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत:25 पौधे लगाए, लाभार्थियों से संवाद; सांसद धवल पटेल ने किया नेतृत्व
नीमकाथाना में भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत:25 पौधे लगाए, लाभार्थियों से संवाद; सांसद धवल पटेल ने किया नेतृत्व
नीमकाथाना : भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा रविवार को नीमकाथाना पहुंची। ये यात्रा जनसेवा और सुशासन के 25 साल पूरे होने पर निकाली जा रही है। महाराजा अग्रसेन सर्किल पर दीप जलाकर यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद जिला स्टेडियम में 25 पौधे लगाए गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की दुआ की गई।
मनुहार पैराडाइज में भाजपा कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों ने मन की बात का 138वां एपिसोड सबने मिलकर सुना। गुजरात के भाजपा सांसद धवल भाई पटेल ने यात्रा का नेतृत्व किया और लाभार्थियों से बातचीत की।
इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा नेता प्रमोद सिंह बाजौर, कविता समोता, जिला महामंत्री राजेश रोलान, रामनिवास गुर्जर, सुमित गुर्जर, इंद्राज सैनी, पप्पू दिवाच, डीपी यादव, हिमांशु यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान मुफ्त मेडिकल चेकअप और लाभार्थी संवाद कार्यक्रम भी हुआ। सभी तय कार्यक्रमों के बाद सेवा संकल्प यात्रा वाराणसी के लिए निकल गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2410328


