[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना ब्लॉक के सभी गिरदावर सर्किल में सेवा सेतु शिविर:सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ आवेदन लिए, मरीजों को दवाइयां बांटीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना ब्लॉक के सभी गिरदावर सर्किल में सेवा सेतु शिविर:सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ आवेदन लिए, मरीजों को दवाइयां बांटीं

बुहाना ब्लॉक के सभी गिरदावर सर्किल में सेवा सेतु शिविर:सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ आवेदन लिए, मरीजों को दवाइयां बांटीं

बुहाना : विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के दूसरे चरण में बुहाना ब्लॉक के हर गिरदावर सर्किल में शिविर लगाए गए। इन शिविरों में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्रता के अनुसार आवेदन भी लिए गए। स्वच्छता से जुड़े ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 की जानकारी भी दी गई। चिकित्सा विभाग की टीम ने बीमारियों से पीड़ित नागरिकों को मौके पर ही दवाइयां और पोषण किट बांटे।

सभी विभागों के अधिकारी एक ही छत के नीचे मौजूद रहे, जिससे आम जनता को काफी राहत मिली। बुहाना, बड़बर, भालौठ, खांडवा और कुहड़वास सर्किल में पंचायत समिति के स्टाफ सदस्य और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये लोग रहे मौजूद

उपस्थित स्टाफ में आशीष मान (प्रगति प्रसार अधिकारी), होशियार सिंह (ब्लॉक समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन), घनश्याम बरवड़ (कंप्यूटर ऑपरेटर), यादराम (सहायक विकास अधिकारी), सुनील कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर), शीशराम जांगिड़, प्रवीण कुमार, रमेश कुमार (वरिष्ठ सहायक), राजकुमार (कनिष्ठ तकनीक सहायक), प्रदीप कुमार टेलर (सहायक विकास अधिकारी), बिजेंद्र सिंह (कंप्यूटर ऑपरेटर), नरेश कुमार (सहायक विकास अधिकारी) और मोटूराम (कंप्यूटर ऑपरेटर) शामिल थे।

अन्य उपस्थित लोगों में मंजू, श्रवण कुमार (गिरदावर), बंशीधर, नटवर सिंह, विजय सिंह, रतन लाल, सुमित्रा (कनिष्ठ सहायक), अमित यादव, वर्षा दहिया, राजेश कुमार शर्मा (डॉक्टर) और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles