[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में 150 प्रतिभाओं को किया सम्मानित:भोपालगढ़ रोड पर हुआ समारोह, बेहतर प्रदर्शन के लिए किया प्रोत्साहित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में 150 प्रतिभाओं को किया सम्मानित:भोपालगढ़ रोड पर हुआ समारोह, बेहतर प्रदर्शन के लिए किया प्रोत्साहित

खेतड़ी में 150 प्रतिभाओं को किया सम्मानित:भोपालगढ़ रोड पर हुआ समारोह, बेहतर प्रदर्शन के लिए किया प्रोत्साहित

खेतड़ी : खेतड़ी में भोपालगढ़ रोड स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभाओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर प्रतिभाओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। आयोजन समिति की ओर से करीब 150 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ समारोह का शुभारंभ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आंचल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर व डीएसपी जुल्फीकार अली रहे। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन उमराव सिंह कुमावत ने की। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया।

प्रतिभाओं को मंच और अवसर देने पर जोर

आयोजन समिति के राधेश्याम भारती एवं भामाशाह सोहनलाल वर्मा की ओर से क्षेत्र की करीब 150 प्रतिभाओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे वे अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होती हैं।

मुख्य अतिथि आंचल गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत प्रतिभाओं को पहचानने, प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की है। युवाओं को अपनी प्रतिभा का लगातार विकास करते हुए शिक्षा, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में मेहनत करनी चाहिए।

अभिभावकों ने भी आयोजन की सराहना की

समारोह में मौजूद अभिभावकों ने प्रतिभाओं के सम्मान की सराहना की। आयोजन समिति ने भविष्य में भी क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। अंत में समिति की ओर से अतिथियों, प्रतिभाओं और उपस्थित लोगों का आभार जताया गया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पीआरओ हिमांशु सिंह, डॉ. जुल्फीकार भीमसर, मूर्तिकार मातूराम वर्मा, एडवोकेट विश्वनाथ अग्रवाल, अमरचंद शर्मा, डॉ. अक्षय कुमार शर्मा, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ. संदीप डांगी, सुभाष चेजारा, डॉ. पारस वर्मा, सहीराम वर्मा, पूर्व चेयरमैन सीताराम शर्मा, विजेंद्र शर्मा, नरेंद्र स्वामी, आजाद अहमद, सुरेंद्र शर्मा, किशोरी लाल, डॉ. रामकुमार सिराधना सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles