चिड़ावा की चौधरी कॉलोनी में मनाई शहीद भगत सिंह जयंती:युवाओं ने विचारों को किया याद, प्रेरणा लेने का आह्लान
चिड़ावा की चौधरी कॉलोनी में मनाई शहीद भगत सिंह जयंती:युवाओं ने विचारों को किया याद, प्रेरणा लेने का आह्लान
चिड़ावा : चिड़ावा की चौधरी कॉलोनी के सामुदायिक विकास भवन में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके जीवन, संघर्ष, देशभक्ति और क्रांतिकारी विचारों को याद किया गया।
भजनोपदेशक राजेंद्र सिंह ने देशभक्ति के भजनों से भगत सिंह के जीवन का वर्णन किया। आर्य समाज के रणवीर सिंह थालौर, पूर्व पार्षद अभय सिंह बडेसरा और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष थालौर ने संबोधित किया। उन्होंने भगत सिंह के साहस, त्याग और समर्पण को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।
ये रहे मौजूद
युवाओं ने “शहीद भगत सिंह अमर रहें” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए। चन्द्रभान सिंह बिजारणियां, अजित मुरादपुरिया, सतपाल बलौदा, हनुमान प्रसाद पचार, रणजीत सिंह भगासरा, विजेन्द्र आर्य चिन्टु, राजेश राव, अजय नूनियां, अमित बलौदा, नवीन कुल्हार, दलबीर ठेकेदार ओजटू, सिपु राव, सतपाल डांगी ओजटू, पियूष बेदवाल, मनीष गजराज, सुशील कोठारी, राजकुमार गजराज सहित कई कॉलोनीवासी मौजूद रहे। सभी ने भगत सिंह के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2410400


