जसरापुर सेवा सेतु शिविर में 130 आयुष्मान कार्ड बांटे:दूसरे दिन 6 नामांतरण सहित राजस्व के कई काम हुए
जसरापुर सेवा सेतु शिविर में 130 आयुष्मान कार्ड बांटे:दूसरे दिन 6 नामांतरण सहित राजस्व के कई काम हुए
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर ग्राम पंचायत भवन में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के तहत तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर लगा। दूसरे दिन ग्रामीणों को कई विभागों की सेवाएं मिलीं। पात्र लोगों का पंजीयन कर सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया। राजस्व विभाग ने 6 नामांतरण, एक खाता विभाजन, 2 खाता शुद्धिकरण और 23 जाति, मूल निवास, आय प्रमाण पत्र बनाए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 130 आयुष्मान भारत कार्ड बांटे, जांच, ओपीडी, टीकाकरण जैसी स्वास्थ्य सेवाएं भी दीं।
ऊर्जा विभाग ने बिजली शिकायतें सुनीं, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लिए पंजीयन किया। खाद्य आपूर्ति विभाग ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, आधार सीडिंग, गैस कनेक्शन के काम देखे। सामाजिक न्याय विभाग ने पेंशन, पालनहार योजनाओं की सेवाएं दीं। पशुपालन विभाग ने पशुओं की जांच, टीकाकरण की जानकारी दी। शिविर में कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
इस मौके पर शिविर सहायक प्रभारी महेंद्र सिंह कुमावत, गिरदावर मदनलाल, सौरभ कुमार पांडला, संदीप कुमार, पटवारी विमल कुमार मीणा, डॉ. विजय राज, डॉ. विल्सन कुमार चौहान, फार्मासिस्ट रीना शेखावत, अलका चौधरी, पूनम सैनी, कनिष्ठ सहायक विक्रम पायल, कमलेश कुमार, राहुल कुमार सैनी, जयप्रकाश, धूड़सिंह, दीपक, सोनम कुमारी, सुनील चनेजा, पूनम योगी एवं सविता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2410400


