[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 5 किमी मैराथन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 5 किमी मैराथन

चिड़ावा में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 5 किमी मैराथन

चिड़ावा : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में झुंझुनूं पुलिस की ओर से चिड़ावा में 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ आयोजित की गई। पुलिस अधिकारियों, जवानों, सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखियों, ग्राम रक्षकों और युवाओं ने इसमें भाग लेकर जनसहभागिता का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में आयोजित दौड़ पिलानी बाईपास से शुरू हुई। प्रतिभागी सूरजगढ़ बाईपास, सूरजगढ़ मोड़ और कबूतरखाना होते हुए पुराने उपाधीक्षक कार्यालय के पास सिटी जिम तक पहुंचे, जहां दौड़ का समापन हुआ।

दौड़ में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन को स्वस्थ रहने और खेलों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। आयोजन में वृताधिकारी गौरव गुर्जर सहित चिड़ावा, सूरजगढ़, मंड्रेला, पिलानी और सुलताना पुलिस थानों के अधिकारी-जवान मौजूद रहे।

Related Articles