पलसाना में कुत्तों-बिल्लियों को लगेंगे निशुल्क रेबीज टीके:28 को विश्व रेबीज दिवस पर होगा आयोजन, पशु और मानव सुरक्षा का लक्ष्य
पलसाना में कुत्तों-बिल्लियों को लगेंगे निशुल्क रेबीज टीके:28 को विश्व रेबीज दिवस पर होगा आयोजन, पशु और मानव सुरक्षा का लक्ष्य
पलसाना : पलसाना में विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य में पलसाना के प्रथम श्रेणी राजकीय पशु अस्पताल में सोमवार, 28 सितंबर को निशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में कुत्तों और बिल्लियों को रेबीज बीमारी से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे। अस्पताल प्रभारी डॉ. तेजपाल ने बताया कि शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। इसका उद्देश्य रेबीज बीमारी की रोकथाम कर पशुओं और मनुष्यों को इससे होने वाले नुकसान से बचाना है।
उन्होंने बताया कि रेबीज एक गंभीर और लाइलाज बीमारी है। संक्रमण होने के बाद इसका प्रभावी उपचार संभव नहीं है। ऐसे में टीकाकरण ही इस बीमारी से बचाव का प्रमुख उपाय है। समय पर टीका लगवाकर पशुओं के साथ-साथ मनुष्यों में भी संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है।
अस्पताल प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने पालतू कुत्तों और बिल्लियों के साथ-साथ निराश्रित पशुओं का भी अधिक से अधिक टीकाकरण करवाने में सहयोग करें, ताकि रेबीज बीमारी की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास किए जा सकें। शिविर में पशुपालक अपने पालतू पशुओं को लेकर निर्धारित समय पर राजकीय पशु अस्पताल पहुंच सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2410698


