खेतड़ी में सुंदरदास महाराज का पांच दिवसीय मेला संपन्न:पांच दिन में 3 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, गद्दी उतरने के साथ हुआ समापन
खेतड़ी में सुंदरदास महाराज का पांच दिवसीय मेला संपन्न:पांच दिन में 3 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, गद्दी उतरने के साथ हुआ समापन
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के गाडराटा स्थित संत सवाई सुन्दरदास महाराज का पांच दिवसीय मेले का शनिवार को समापन हो गया। मंदिर में गदी उतरने की रस्म के साथ मेले का समापन कर दिया गया मेले मे पांच दिन में करीब तीन लाख श्रृदालुओ ने धोक लगाकर अपने घर परिवार की खुशहाली की कामना की। मेले मे हर वर्ष की तरह से मेला कमेटी व प्रशासन के द्वारा बहुत बेहतर प्रबन्ध किए गए।
मेला स्थल पर मेला मजिस्ट्रेट तहसीलदार सुभाषचंद्र, डीएसपी राजेंद्र सिंह बुरड़क मय पुलिस जाब्ता के मेला स्थल पर मौजूद रहे। बाबा सुन्दरदास के दर्शनों के लिए पड़ोसी राज्य दिल्ली, हरियाणा के महेन्द्रगढ, रेवाडी, उत्तर प्रदेश तक के लोग आ रहे है। वही अलवर, बानसुर, कोटपुतली व सीकर तक से श्रदालु मेले मे पहुच रहे है।
मेले मे आए हुए श्रृद्धालुओं ने मंदिर में धोक लगाने के बाद झूले और खरीददारी का आनन्द लिया। सुदरदास मेला कमेटी के महिपाल सिंह ने बताया की मेले मे पांच दिन मे हर वर्ष करीब पांच लाख लोग दर्शन करते है, लेकिन इस बार महाराज के दर्शन करने के लिए लगभग एक किलोमीटर लम्बी लाइन से गुजरना पड रहा है।
भक्तों ने लगाई प्याऊ
इस अवसर पर जगह जगह पानी के लिए महाराज के भक्तो के द्वारा प्याऊ लगाई गई है। श्रद्धालु विजेश कुमार सैनी ने बताया की हर बार मेला ग्यारस से शुरू होता है, बाबा सुंदरदास महाराज के दर्शन के लिए पहले से ही मंदिर परिसर मे श्रद्धालुओं की लम्बी लम्बी लाइन लगना शुरू हो गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे व दौ सौ पुलिस के जवान तैनात किए गए है। मेले में श्रृद्धालुओं के स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सा विभाग की ओर से टीमें तैनात कर रखी है।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर थानाधिकारी सत्यवीर सिंह, विजयपाल सिंह, महिपाल सिंह, ओमवीर सिंह, नरेश अग्रवाल, हजारी लाल ग्रेट, अरविन्दं सिंह, संजय गुर्जर, डॉ शुभकरण कुमावत, अशोक कुमार, सुरेन्द्र सैनी, राजेश सैनी सहित अनेक लोग व्यवस्था बनाने में सहयोग कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2408511


