खेतड़ी में जन सेवा शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण:अधिकारियों से की बातचीत, आमजन की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान
खेतड़ी में जन सेवा शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण:अधिकारियों से की बातचीत, आमजन की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड कार्यालय परिसर में आयोजित विकसित भारत जन सेवा अभियान शिविर का शनिवार शाम जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में पहुंचे आमजन से बातचीत कर विभिन्न विभागों की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को प्राथमिकता से सुनकर उसका समाधान किया जाए और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिलाया जाए।
77 गिरदावर सर्किलों में लगाए जा रहे तीन दिवसीय शिविर
कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने बताया कि जिले के 77 गिरदावर सर्किलों में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत तीन दिवसीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीक ही सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध करवाना है, ताकि छोटे-छोटे कार्यों के लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मौजूद
शिविर में करीब 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे। विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन और समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। पेंशन, खाद्य सुरक्षा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को जोड़ने और लंबित प्रकरणों के समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आमजन अपने जरूरी दस्तावेज लेकर शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने के साथ पात्रता के अनुसार आवेदन भी कर सकेंगे।
अधिकारियों को समन्वय से काम करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए शिविर को प्रभावी बनाएं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर तहसीलदार सुभाषचंद्र, बीडीओ महेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन प्रणव कुमार शीला, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. हर्ष सौभरी, हेमराज, सुनील, विजेश सैनी, हेमलता, सीमा यादव सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2408551


