चिराना में बाबा सुंदरदास महाराज का मेला:भजन संध्या से गूंजा मंदिर परिसर, भंडारे में जुटे श्रद्धालु
चिराना में बाबा सुंदरदास महाराज का मेला:भजन संध्या से गूंजा मंदिर परिसर, भंडारे में जुटे श्रद्धालु
चिराना : चिराना में पूर्वी ढहर किरोड़ी घाटी के नीचे स्थित मंदिर में बाबा सुंदरदास महाराज का दो दिवसीय कार्यक्रम और मेला आयोजित किया गया। यह आयोजन बाबा श्री सुंदरदास महाराज सेवा समिति की देखरेख में हुआ। मेले का समापन शुक्रवार देर शाम को हुआ।
कार्यक्रम के पहले दिन गुरुवार रात को भजन संध्या हुई। इसमें कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी और रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मंदिर परिसर को खास तौर पर सजाया गया था। शुक्रवार सुबह बाबा सुंदरदास महाराज की ज्योत ली गई। बाबा के दर्शनों के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु लगातार आते रहे। समिति ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया।
शुक्रवार को दिन भर स्थानीय मेला भी लगा रहा। मेले में भी भजन और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम हुए, जिसका श्रोताओं ने शाम तक आनंद लिया। महिलाएं मेले में लगी अस्थाई दुकानों पर खरीदारी करती दिखीं। समिति के अध्यक्ष तोलाराम सैनी ने बताया कि यह वार्षिक मेला हर साल भरता है। इसमें दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं और भजन संध्या, भंडारे और स्थानीय मेले का आयोजन होता है।
इस दौरान केशर लाल सैनी, बंशीधर सैनी, डॉ. राजेंद्र कुमावत, गोविंद राम सैनी, बनवारी लाल, बाबूलाल सैनी, लीला राम, राकेश कुमार, महेश सैनी, फतेहचंद सैनी, शंकर लाल, रामनिवास पंडाला, मदनलाल सैनी, रिछपाल सैनी, किशोर सैनी, देवराज सैनी और लोकेश कुमावत सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2405741


