राजकीय अवकाश पर ड्यूटी का कर्मचारियों ने किया विरोध:खेतड़ी में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, गैर-आपातकाली शिविरों के बहिष्कार का फैसला
राजकीय अवकाश पर ड्यूटी का कर्मचारियों ने किया विरोध:खेतड़ी में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, गैर-आपातकाली शिविरों के बहिष्कार का फैसला
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड कार्यालय में शुक्रवार को कर्मचारियों ने अवकाश के दिनों में गैर-आपातकालीन शिविरों और अभियानों में ड्यूटी लगाए जाने का विरोध किया। इस दौरान संयुक्त समन्वय समिति ने ऐसे शिविरों का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।
अवकाश के दिन काम का दबाव नहीं बनाने की मांग
राजस्थान पटवार संघ, राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक समन्वय समिति और राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई है कि अवकाश के दिनों में कर्मचारियों पर काम करने का दबाव न बनाया जाए।
ज्ञापन में बताया गया कि अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ और प्रांतीय संयुक्त समन्वय समिति ने यह फैसला लिया है। समिति के अनुसार, राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए पांच दिन की कार्यप्रणाली तय की है। नियमों के मुताबिक, शनिवार, रविवार और दूसरे सरकारी अवकाश हर कर्मचारी का कानूनी अवकाश होता है।
कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक आराम के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को देखते हुए, सरकारी छुट्टियों में गैर-आपातकालीन अभियानों और शिविरों में उनकी ड्यूटी नहीं लगानी चाहिए। समिति ने आरोप लगाया कि कुछ जगहों पर स्थानीय प्रशासन अवकाश के दिनों में कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए दबाव बना रहा है और चेतावनी भी दे रहा है।
एक तरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग
उन्होंने ऐसे दबाव और एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर, बाकी सभी गैर-आपातकालीन शिविरों और अभियानों का सरकारी छुट्टियों में बहिष्कार किया जाएगा। समिति ने यह भी कहा कि जब तक सरकार की तरफ से अवकाश के दिनों में गैर-आपातकालीन काम न करवाने का कोई लिखित समाधान नहीं मिलता, तब तक संयुक्त महासंघ के फैसले का पालन करते हुए बहिष्कार जारी रहेगा।
समिति ने उपखंड स्तर पर काम करने वाले पटवारियों, कृषि पर्यवेक्षकों और ग्राम विकास अधिकारियों से भी अवकाश के दिनों में गैर-आपातकालीन काम के लिए दबाव न बनाने की मांग की है। इस मौके पर विकास कुमार, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र कुमार सिरोलिया, अजय कुमार, सुरेश, संदीप कुमार और राजेश समेत कई कर्मचारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2405638


