[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एफसीआई गोदाम के पास देशी-कट्टे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार:दोनों हरियाणा के दादरी से आए थे, पुलिस ने तलाशी ली तो पकड़े गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एफसीआई गोदाम के पास देशी-कट्टे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार:दोनों हरियाणा के दादरी से आए थे, पुलिस ने तलाशी ली तो पकड़े गए

एफसीआई गोदाम के पास देशी-कट्टे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार:दोनों हरियाणा के दादरी से आए थे, पुलिस ने तलाशी ली तो पकड़े गए

झुंझुनूं : झुंझुनूं पुलिस ने हरियाणा के दो युवकों को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद देशी कट्टे को जब्त करने के साथ ही मौके पर मिली कार को भी जब्त किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि एफसीआई गोदामों के पास हादसे की सूचना मिली थी। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां एक टेम्पो और हरियाण की नंबर वाली कार खड़ी मिली। कार में दो युवक सवार थे। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान संदेह होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली।

कार में छिपाकर रखा था देशी कट्टा तलाशी के दौरान कार में छिपाकर रखा हुआ एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों से हथियार के संबंध में लाइसेंस मांगा, लेकिन उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने देशी कट्टे को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी नवीन पुत्र मनवीर सिंह के खिलाफ धारा 3/25, 35 आर्म्स एक्ट और आरोपी अरुण पुत्र दशरथ सिंह के खिलाफ धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हथियार के संबंध में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

हरियाणा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी गिरफ्तार आरोपी नवीन (27) पुत्र मनवीर सिंह निवासी सांजरवास, थाना बोंदकला, जिला चरखी दादरी, हरियाणा है। दूसरा आरोपी अरूण (19) पुत्र दशरथ सिंह निवासी सांजरवास, थाना बोंदकला, जिला चरखी दादरी, हरियाणा है।

Related Articles