सरदारशहर में रेहड़ियां हटाने पर तनाव:कृष्णा बस स्टैंड परिसर में नगर परिषद की कार्रवाई, पुलिस बल तैनात
सरदारशहर में रेहड़ियां हटाने पर तनाव:कृष्णा बस स्टैंड परिसर में नगर परिषद की कार्रवाई, पुलिस बल तैनात
सरदारशहर : सरदारशहर के कृष्णा बस स्टैंड परिसर में अवैध रेहड़ियां हटाने की नगर परिषद की कार्रवाई के बाद गुरुवार को कच्चे बस स्टैंड इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। नगर परिषद की टीम बस स्टैंड परिसर में लगी रेहड़ियों को हटाने की कार्रवाई कर रही है।
एसडीएम महिपाल सिंह राजावत ने बताया कि बस यूनियन और रेहड़ी यूनियन के बीच जगह को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते बस यूनियन की ओर से अस्थाई बस स्टैंड बनाया गया था। उन्होंने बताया कि फिलहाल नगर परिषद की टीम बस स्टैंड परिसर में लगी अवैध रेहड़ियों को हटाने की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस बल तैनात, स्थिति पर नजर
थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रख रही है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। इससे पहले बस यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर करीब 15 दिन तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की थी। हड़ताल के दौरान ग्रामीण इलाकों से सरदारशहर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब रेहड़ियां हटाने की कार्रवाई के विरोध में एक बार फिर बस यूनियन के सदस्य सामने आए हैं।
बस यूनियन बोली- कई बार प्रशासन को दी जानकारी
बस यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि यूनियन की ओर से प्रशासन को कई बार मामले की जानकारी दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बार-बार जानकारी देने के बावजूद सुनवाई नहीं होने के कारण यूनियन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2403665


