[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेरस पर उमड़ी श्रद्धा, रात्रि जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तेरस पर उमड़ी श्रद्धा, रात्रि जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

तेरस पर उमड़ी श्रद्धा, रात्रि जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : शहर के गढ़ परिसर स्थित मिनी जसोल धाम मां भटियाणीसा मंदिर में तेरस के अवसर पर बुधवार रात ‘एक शाम माजीसा के नाम’ रात्रि जागरण हुआ। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया। देर रात तक मंदिर मां माजीसा के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां के दरबार में शीश नवाया।

बीकानेर की हुकमाराम एंड पार्टी के कलाकारों ने गणेश वंदना और गुरु वंदना के साथ जागरण की शुरुआत की। इसके बाद ‘घट-घट में बिराजो माजीसा’, ‘मायड़ मोतियां वाली’ और ‘तेरस री रात माजीसा आज थाने आणो है’ सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते रहे। महिला श्रद्धालुओं ने भी भजनों की प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालन भंवर सिंह बीका ने किया।

गुरुवार को तेरस पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। ‘मोतियां वाली मां भटियाणीसा, भक्तों रे मनड़े विराजो’ के जयघोष से परिसर गूंज उठा। मां भटियाणीसा की महाआरती में परम भक्त प्रेम कंवर बाईसा ने ज्योत प्रज्ज्वलित कर श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर समिति की ओर से भंडारे और प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान समुंद्र सिंह राठौड़, रक्षपाल सिंह राठौर, अलका कंवर, अजय सिंह शेखावत, विजय सिंह शेखावत, लोकेंद्र सिंह शेखावत सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles