पाटन में युवा संवाद, प्रदूषण और स्वास्थ्य संकट पर चर्चा:क्रेशर इकाइयों से फैल रही बीमारियां, अवैध खनन पर कार्रवाई की मांग
पाटन में युवा संवाद, प्रदूषण और स्वास्थ्य संकट पर चर्चा:क्रेशर इकाइयों से फैल रही बीमारियां, अवैध खनन पर कार्रवाई की मांग
पाटन : पाटन के स्यालोदड़ा गांव में गुरुवार को ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अरावली विरासत जन आंदोलन और जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय की ओर से हुए कार्यक्रम में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और उससे जुड़े स्वास्थ्य संकट पर चर्चा की गई। संवाद में युवाओं ने क्षेत्र में क्रेशर इकाइयों से होने वाले धूल प्रदूषण और अवैध खनन को लेकर चिंता जताई।
अरावली विरासत जन आंदोलन के सह-संस्थापक कैलाश मीणा भराला ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और अरावली पर्वतमाला के प्राकृतिक संतुलन पर भी असर पड़ रहा है।
संवाद के दौरान स्यालोदड़ा के युवाओं ने कहा कि क्रेशर इकाइयों से निकलने वाली धूल के कारण क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने सिलिकोसिस, चर्म रोग और अस्थमा जैसी बीमारियों का जिक्र करते हुए चिंता जताई। युवाओं ने कम उम्र में ही बुढ़ापे जैसे लक्षण दिखाई देने की बात भी कही।
कम उम्र के श्रमिकों की मौत पर जताई चिंता
युवाओं ने कहा कि क्रेशर इकाइयों में काम करने वाले कम उम्र के लोगों की भी मौत हो रही है। इससे उनके परिवारों पर आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो रहा है। युवाओं ने संबंधित विभागों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
रेंजर की हत्या पर दुख जताया
कार्यक्रम में बड़ी सादड़ी-चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में रेंजर की हत्या की घटना पर भी दुख जताया गया। संवाद में मांग की गई कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और मृतक के परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। युवाओं ने क्षेत्र में बढ़ते अवैध खनन कारोबार पर भी चिंता जताई और इस पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
युवाओं के अधिकार और भूमिका पर भी चर्चा
संवाद में ‘गांधी, भगतसिंह और अंबेडकर के सपनों का भारत’ बनाने की दिशा में युवाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। युवाओं के संवैधानिक अधिकारों और मौजूदा सामाजिक चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा खेती और पशुपालन से जुड़ी आजीविका का संकट, प्रदूषण के कारण मुश्किल होता जीवन और युवाओं के बढ़ते अपराधीकरण जैसे मुद्दे भी संवाद में उठाए गए। कार्यक्रम में युवाओं से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में राकेश वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, धन्सीराम वर्मा, रामेश्वर सैनी, मदनखान, राहुल डाबला, अशोक शर्मा, श्यामलाल वर्मा, शंभू डाबला, अरविंद वर्मा, अनवर खां और गोपी डाबला सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2403585


