श्रीमाधोपुर में सड़क हादसा, मां-बेटे की मौत:सड़क किनारे खड़े थे दोनों; जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा
श्रीमाधोपुर में सड़क हादसा, मां-बेटे की मौत:सड़क किनारे खड़े थे दोनों; जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में श्रीमाधोपुर-अजीतगढ़ स्टेट हाईवे पर लिसाड़िया गांव के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में घायल मां-बेटे की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों सड़क किनारे खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी थी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों को पहले अजीतगढ़ के राजकीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया था, जहां देर रात दोनों ने दम तोड़ दिया।
पीहर जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, दिवराला निवासी कौशल्या देवी (50) अपने बेटे मनीष सैनी के साथ मूंडरू स्थित अपने पीहर जा रही थीं। लिसाड़िया गांव के पास दोनों सड़क से नीचे खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
अजीतगढ़ से जयपुर किया रेफर
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल राजकीय अस्पताल अजीतगढ़ पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान देर रात दोनों की मौत हो गई।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था मनीष
परिजनों ने बताया कि मनीष सैनी पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में उसकी दो बहनें भी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2403556


