[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खिलाड़ियों ने जीते हैंडबॉल में गोल्ड मेडल:सीकर में हुई प्रतियोगिता में पलसाना की छात्राओं और खाटूश्यामजी के छात्रों ने गोल्ड जीता; कांस्य भी मिला

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खिलाड़ियों ने जीते हैंडबॉल में गोल्ड मेडल:सीकर में हुई प्रतियोगिता में पलसाना की छात्राओं और खाटूश्यामजी के छात्रों ने गोल्ड जीता; कांस्य भी मिला

खिलाड़ियों ने जीते हैंडबॉल में गोल्ड मेडल:सीकर में हुई प्रतियोगिता में पलसाना की छात्राओं और खाटूश्यामजी के छात्रों ने गोल्ड जीता; कांस्य भी मिला

सीकर : सीकर के केशवानंद शिक्षण संस्थान, भढाढर में 70वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें पलसाना और खाटूश्यामजी के स्कूलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और कई मेडल जीते।

पलसाना के शहीद सीताराम कुमावत एवं कन्हैयालाल तांबी राजकीय विद्यालय की 14 साल की छात्राओं की टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खाटूश्यामजी के 17 साल के छात्रों की टीम ने भी गोल्ड मेडल जीता और पहले नंबर पर रही।

इसी प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खाटूश्यामजी के 14 साल के छात्रों ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बनवारी लाल कुमावत ने मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राम राबिया और टीम प्रभारी सुरेंद्र कुमार पुनिया के मार्गदर्शन और प्रयासों के लिए आभार जताया। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों के अच्छे भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

Related Articles