[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा जिला कुश्ती प्रतियोगिता में सिद्धार्थ ने जीता गोल्ड:75 किलो भार वर्ग में रहे प्रथम, अब उदयपुर में राज्य स्तर पर झुंझुनू का करेंगे प्रतिनिधित्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा जिला कुश्ती प्रतियोगिता में सिद्धार्थ ने जीता गोल्ड:75 किलो भार वर्ग में रहे प्रथम, अब उदयपुर में राज्य स्तर पर झुंझुनू का करेंगे प्रतिनिधित्व

चिड़ावा जिला कुश्ती प्रतियोगिता में सिद्धार्थ ने जीता गोल्ड:75 किलो भार वर्ग में रहे प्रथम, अब उदयपुर में राज्य स्तर पर झुंझुनू का करेंगे प्रतिनिधित्व

चिड़ावा : चिड़ावा 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र कुश्ती प्रतियोगिता में सिद्धार्थ चौधरी ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ सिद्धार्थ का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मिकाडो इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शोभागपुरा उदयपुर में होगा। यहां सिद्धार्थ 75 किलोग्राम भार वर्ग में झुंझुनू जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सिद्धार्थ की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत और नियमित अभ्यास का परिणाम बताया जा रहा है। उन्होंने पिछले साल भी 14 वर्ष आयु वर्ग की राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव इस बार जिला प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन में भी काम आया।

गुरु हनुमान व्यायामशाला में सीखी कुश्ती

सिद्धार्थ ने चिड़ावा की गुरु हनुमान व्यायामशाला में कुश्ती का प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने अपने दादा राजेंद्रपाल सिंह कोच और पिता जोगेंद्र सिंह की देखरेख में नियमित अभ्यास किया। जिला स्तर पर गोल्ड जीतने के बाद व्यायामशाला में खुशी का माहौल रहा। कोच, विद्यालय परिवार और परिजनों ने सिद्धार्थ को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

कोच और खेल प्रेमियों ने दी शुभकामनाएं

व्यायामशाला के सचिव राजेंद्र पाल सिंह कोच, द्रोणाचार्य अवॉर्डी महासिंह राव, एडवोकेट धर्मपाल सिंह, एडवोकेट विजय पाल सिंह, अजय पाल सिंह कमांडो, जोगेंद्र सिंह कोच, राजवीर सिंह सांगवान (शा.शि.), प्रदीप कड़वासरा (शा.शि.), संजय कुमार शास्त्री, मंजीत सिंह, कृष्ण कुमार (शा.शि.), बलबीर स्योराण, राकेश बिका, गौरव राव और हेमंत राठौड़ ने सिद्धार्थ को बधाई दी।

Related Articles