टोंक छिलरी स्कूल के दो विद्यार्थी राज्य स्तरीय हैंडबॉल के लिए चयनित
टोंक छिलरी स्कूल के दो विद्यार्थी राज्य स्तरीय हैंडबॉल के लिए चयनित
झुंझुनूं : नवलगढ़ उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोंक छिलरी के विद्यार्थियों ने खेल क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पहली बार अंडर-19 हैंडबॉल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छात्र नितिन कुमार पुत्र मनीराम और छात्रा मनीषा कुमारी सैनी पुत्री नत्थूराम सैनी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विद्यालय में दोनों खिलाड़ियों सहित टीम के सदस्यों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य संजू नेहरा ने राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी प्रतिभागियों को अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर समसा एईन राजवीर झाझड़िया, ठेकेदार रामस्वरूम मीणा, राहुल सर्राफ, सीताराम भास्कर, उप प्रधानाचार्य मोनिका पालीवाल, व्याख्याता संदीप कुमार, हरीश कुमार, अर्पणा सैनी, वरिष्ठ अध्यापक रामलखन सैनी, सतीश कुमार पालीवाल, संजीव कुमार, अध्यापक जीवनराम, रमेशचंद्र शर्मा, सज्जन कुमार सैनी, ओम छापोला, शारीरिक शिक्षक कुलदीप, कार्यालय सहायक अभिषेक व नितेश कुमार सैनी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2403364

