बगड़ आईटीओटी के प्रशिक्षणार्थी राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे तकनीकी हुनर
मानेसर में 24-25 सितंबर को तृतीय एकेडमीय स्किल ओलंपियाड-2026, ‘रिमोट कंट्रोल फ्लोर क्लीनर’ रहेगा आकर्षण
बगड़ : ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित बगड़ इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स के प्रशिक्षणार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए आधुनिक एवं कार्यशील तकनीकी मॉडल तृतीय एकेडमीय स्किल ओलंपियाड-2026 में प्रदर्शित किए जाएंगे।
संस्थान के प्राचार्य कुंभाराम ने बताया कि 24 और 25 सितंबर को सुब्रोस लिमिटेड, मानेसर (गुरुग्राम), हरियाणा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आयोजन में विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागी अपने तकनीकी कौशल, नवाचार और कार्यशील परियोजनाएं प्रस्तुत करेंगे।
प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण अधिकारी योगेश सैनी के मार्गदर्शन में विशेष रूप से ‘रिमोट कंट्रोल फ्लोर क्लीनर’ का कार्यशील मॉडल तैयार किया है। यह मॉडल घरेलू एवं औद्योगिक साफ-सफाई को अधिक सुविधाजनक बनाने की अवधारणा पर आधारित है। परियोजना तैयार करने में प्रशिक्षणार्थियों ने विद्युत, इलेक्ट्रॉनिक्स और यांत्रिक तकनीक का व्यावहारिक समन्वय किया है। इससे उनकी तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान क्षमता का प्रदर्शन होगा।
स्किल ओलंपियाड में चयनित प्रशिक्षणार्थी अपने मार्गदर्शक के साथ मानेसर के लिए रवाना होंगे। संस्थान प्रबंधन के अनुसार राष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजन प्रशिक्षणार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ उद्योगों की आवश्यकताओं को समझने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन के प्रबंधन एवं संस्थान के समस्त स्टाफ ने प्रतिभागी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2403255


