जलझूलनी एकादशी पर राधा-कृष्ण की निकली शोभायात्रा
हनुमान मंदिर से शुरू हुई यात्रा, जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंजा केसीसी क्षेत्र
खेतड़ी नगर : केसीसी के थर्ड सेक्टर स्थित हनुमान मंदिर में बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार देर शाम जलझूलनी एकादशी के अवसर पर राधा-कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समाजसेवी हरीराम गुर्जर, घीसाराम अग्रवाल एवं कमला देवी की अगुवाई में पंडित सुभाष शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं को पालकी में विराजमान कर शोभायात्रा रवाना की गई।
शोभायात्रा हनुमान मंदिर से रवाना होकर हाट बाजार, थर्ड सेक्टर स्थित पानी की टंकी, आदर्श विद्या मंदिर स्कूल, जगदंबा मार्केट, गोठड़ा बस स्टैंड, आजाद मार्केट, सेंट्रल मार्केट और न्यू मार्केट होते हुए सुभाष मार्केट स्थित सरस्वती मंदिर के सूर्यकुंड पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु हाथी, घोड़ा, पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए।
सूर्यकुंड पहुंचने के बाद कथा का आयोजन किया गया। कथा के पश्चात राधा-कृष्ण की शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंची, जहां आयोजन का समापन हुआ। इस अवसर पर महेश सिंघानियां, प्रहलाद अग्रवाल, सीताराम टेलर, बजरंग अग्रवाल, ओमप्रकाश, केएल खत्री, सज्जन मित्तल, हर्ष बंसल, लक्ष्मी, सुगंधा, चंदा, डोली, सुमित्रा, पान कंवर, सुनीता, कमलेश सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2399981

