27 सितंबर को चूरू में होगा कायमखानी प्रतिभा सम्मान समारोह: 85 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होंगे सम्मानित
27 सितंबर को चूरू में होगा कायमखानी प्रतिभा सम्मान समारोह: 85 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होंगे सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी, चूरू के सौजन्य से वर्ष 2026 का कायमखानी होनहार बच्चों का प्रतिभा सम्मान समारोह 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों का भी सम्मान किया जाएगा।
समारोह में राज कायमखानी शोध संस्थान की ओर से प्रदान किया जाने वाला ‘कायम रत्न’ सम्मान भी प्रदान किया जाएगा। सोसाइटी के प्रवक्ता ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईपीएस एवं पूर्व आरपीएससी चेयरमैन हबीब खान, पूर्व आईएएस अशफाक हुसैन, पूर्व अतिरिक्त आयुक्त वाणिज्यिक कर विभाग वाहिद अली खान और हाजी रणजीत खान पहाड़ान सहित कई अतिथि शामिल होंगे। स्थानीय सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी भी समारोह में शिरकत करेंगे।
पुस्तक ‘सनिया रा सोहा’ का होगा विमोचन
समारोह का एक प्रमुख आकर्षण पूर्व अतिरिक्त आयुक्त वाणिज्यिक कर विभाग, राजस्थान वाहिद अली खान की हाल ही में प्रकाशित पुस्तक ‘सनिया रा सोहा’ का अतिथियों द्वारा विमोचन रहेगा। कार्यक्रम जयपुर रोड स्थित मदरसा दारुल उलूम में सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इसके बाद अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
सोसाइटी के सदस्यों की ओर से समारोह की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजकों ने बताया कि तैयारियों में युवा और बुजुर्ग दोनों वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। सोसाइटी ने कायमखानी सरदारों और समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2399988

