10 मीटर एयर राइफल में खुशी कुमारी ने जीता स्वर्ण पदक
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा
शिमला : श्री भगवान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरीर की कक्षा 12की छात्रा खुशी कुमारी ने जिला स्तरीय 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। खुशी की इस उपलब्धि से विद्यालय, गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। खुशी कुमारी पुत्री सत्य प्रकाश मान ने प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सनोज कुमार मान ने बताया कि खुशी नियमित रूप से अभ्यास करती रही है। उसकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है कि उसने जिला स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया। खुशी की सफलता पर ग्रामीणों ने बधाई दी। तथा कहा कि खुशी ने अपनी प्रतिभा से विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है तथा भविष्य में भी वह इसी तरह सफलता हासिल कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2399935


