[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतननगर में पालिकाध्यक्ष चंदा देवी का निकाला विजय जुलूस: जगह-जगह पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतननगर में पालिकाध्यक्ष चंदा देवी का निकाला विजय जुलूस: जगह-जगह पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर किया स्वागत

रतननगर में पालिकाध्यक्ष चंदा देवी का निकाला विजय जुलूस: जगह-जगह पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

रतननगर : रतननगर कस्बे में नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष चंदा देवी ढंढ के सम्मान में बुधवार शाम विजय जुलूस निकाला गया। नगर पालिका भवन से शुरू हुए जुलूस में बड़ी संख्या में कस्बेवासी शामिल हुए। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा, गुलाल और माल्यार्पण कर नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष का स्वागत किया।

विजय जुलूस नगर पालिका भवन से रवाना होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मीना बाजार पहुंचा। यहां कस्बेवासियों और परिजनों की ओर से चंदा देवी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान मणिहारी ने चंदा देवी को चूड़ी पहनाकर स्वागत किया।

जुलूस में नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मकसूद खान सहित शिवकुमार गोस्वामी, अनिल सिंडोलिया, महावीर सोनी, शंकर पूनिया, सलीम खान, असलम खान, वाहिद, सुरेश चोटिया, रमेश चोटिया, रूक्मानंद सैनी सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहे।

विजय जुलूस के दौरान पूरे कस्बे में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष चंदा देवी को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet