आयुष्मान आरोग्य मंदिर गोरीर में मनाया आयुर्वेद दिवस
आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा
शिमला : आयुष्मान आरोग्य मंदिर गोरीर के प्रांगण में बुधवार को आयुर्वेद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे आयुर्वेद के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया। इसमें स्वास्थ्यकर्मियों के साथ स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आयुर्वेद भारतीय चिकित्सा परंपरा की महत्वपूर्ण विरासत है। यह केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि रोगों से बचाव, संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली पर भी जोर देता है। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा ने आयुर्वेद की उपयोगिता बताते हुए कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में खान-पान, दिनचर्या और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। उन्होंने लोगों से आयुर्वेदिक जीवनशैली को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। योग प्रशिक्षक अभिमन्यु शर्मा ने योग एवं प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए भी उपयोगी है। उन्होंने लोगों को नियमित रूप से योग और प्राणायाम करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में आयुर्वेद कंपाउंडर कंवर सिंह, परिचारक बिट्टू स्वामी, अनिता कुमारी, डॉ. सुरेश शर्मा, दलबीर सिंह भदौरिया सहित स्वास्थ्यकर्मी एवं गणमान्यजन मौजूद रहे। इस दौरान संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग, पर्याप्त विश्राम और सकारात्मक जीवनशैली से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2399988

