नवनियुक्त नगर पालिका टीम के सम्मान में जुटे लोग, सायर सिंह शेखावत ने किया अभिनंदन
नवनियुक्त नगर पालिका टीम के सम्मान में जुटे लोग, सायर सिंह शेखावत ने किया अभिनंदन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : कस्बे में सायर सिंह शेखावत की ओर से नगरपालिका के नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी, उपाध्यक्ष आरिफ भाटी सहित नवनियुक्त पार्षदों का सम्मान किया गया। इस दौरान पूर्व नगरपालिका चेयरमैन विष्णु चौधरी का भी अभिनंदन किया गया।
समारोह के दौरान सायर सिंह शेखावत ने नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों पर क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। ऐसे में सभी जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय के साथ कस्बे के विकास को प्राथमिकता दें।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। सम्मान समारोह के दौरान कस्बे के विकास, मूलभूत सुविधाओं तथा आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। समारोह में सभी ने नवनियुक्त पालिका टीम को शुभकामनाएं देते हुए मुकुंदगढ़ के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2399904


