[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक मुक्त की ली शपथ:यात्रियों, कर्मचारियों ने संकल्प से किया जागरूक, जागरूकता रैली निकाली, कपड़े के थैले बांटे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक मुक्त की ली शपथ:यात्रियों, कर्मचारियों ने संकल्प से किया जागरूक, जागरूकता रैली निकाली, कपड़े के थैले बांटे

चूरू रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक मुक्त की ली शपथ:यात्रियों, कर्मचारियों ने संकल्प से किया जागरूक, जागरूकता रैली निकाली, कपड़े के थैले बांटे

चूरू : चूरू रेलवे स्टेशन पर बुधवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एक खास जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका मकसद पर्यावरण बचाना और रेलवे परिसर को साफ व प्लास्टिक मुक्त बनाना था। इस दौरान यात्रियों, रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाईकर्मियों को प्लास्टिक के नुकसान बताए गए और उन्हें पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक किया गया। अभियान की शुरुआत सामूहिक शपथ के साथ हुई।

अभियान में शामिल सभी लोगों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और रेलवे परिसर व आसपास के इलाके को साफ रखने का संकल्प लिया। इसके बाद रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाईकर्मियों ने स्टेशन परिसर में एक जागरूकता रैली भी निकाली।

प्लास्टिक से होने वाले नुकसान गिनाए

रैली के दौरान यात्रियों को प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में बताया गया। उनसे अपील की गई कि वे प्लास्टिक की जगह कपड़े और जूट के थैलों का इस्तेमाल करें। इस अभियान के तहत रेल यात्रियों और आम लोगों को कपड़े के थैले भी बांटे गए।

यात्रियों से कहा गया कि वे यात्रा करते समय और बाजार जाते समय प्लास्टिक बैग की जगह कपड़े या जूट के थैलों का ही उपयोग करें। इस कार्यक्रम में आम रेल यात्रियों के साथ-साथ स्टेशन के सफाई कर्मचारियों और रेलवे पर्यवेक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने रेलवे परिसर को साफ और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा, सुविधा प्रबंधक राकेश भाकर और स्टेशन अधीक्षक सुरेश माथुर मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22