सुजानगढ़ में निशुल्क नेत्र शिविर, 125 मरीजों की जांच हुई:47 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुने गए; मुफ्त दवा-चश्मे भी बांटे गए
सुजानगढ़ में निशुल्क नेत्र शिविर, 125 मरीजों की जांच हुई:47 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुने गए; मुफ्त दवा-चश्मे भी बांटे गए
सुजानगढ़ : लायन्स क्लब सुजानगढ़ एवं शंकरा जिला अंधता निवारण समिति जयपुर की ओर से स्व. प्रताप सिंह सिंघी स्मृति में कमला देवी सिंघी के सहयोग से बुधवार को 37वां नेत्र चिकित्सा शिविर माहेश्वरी सेवा सदन में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेश्वरी सेवा ट्रस्ट के सचिव कमल करवा, मांगीलाल चोरड़िया, रणजीत सिंघी, अंकित बागरेचा, सरोज करवा, सावित्री करवा ने दीप प्रज्ज्वलन से किया।
शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल की टीम ने 125 रोगियों की जांच 47 का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया। क्लब अध्यक्ष एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने बताया कि शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए। मेहमानों को कार्यक्रम संयोजक लॉयन अशोक जाजू, कोषाध्यक्ष मुरली राठी, देवकृष्ण मालपानी ने सम्मानित किया।
ये रहे मौजूद
शिविर में एमजेएफ लॉयन कमल तापड़िया, प्रशांत पारीक, एडवोकेट रजनीकांत सोनी, अशोक जाजू, देवकृष्ण मालपानी, रुपेश शर्मा, राजेश सारड़ा, विनोद शर्मा, मधुसूदन शर्मा, सुनीता तापड़िया, चित्रा जगवानी, मोनिका सोनी, सुषमा मूंधड़ा, रामकुमार शर्मा कसुंबी वाले, मो. अनवर मौलानी, गोपालचंद सोनी, राजकुमार राठी, सुमन मणैत ने सेवाएं दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2400150

