श्रीमाधोपुर में 70वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता:60 टीमों के 330 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, जूडो के 48 मेट उपलब्ध कराए
श्रीमाधोपुर में 70वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता:60 टीमों के 330 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, जूडो के 48 मेट उपलब्ध कराए
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को 70वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें 17 और 19 साल के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे और भाजपा जिला मंत्री अजय सिंह खर्रा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने झंडारोहण कर प्रतियोगिता शुरू की।
60 टीमों के 330 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक प्रभुदयाल खर्रा ने बताया-प्रतियोगिता ‘आत्मरक्षा, अनुशासन और शौर्य का महासंगम’ थीम पर हो रही है। इसमें करीब 60 टीमों के 330 खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्गों में भाग ले रहे हैं। पहले दिन खिलाड़ियों का वजन लिया गया और छात्र-छात्राओं के अभ्यास मैच हुए।
प्रतियोगिता संयोजक और प्रधानाचार्या पूर्णिमा शर्मा ने आयोजन की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। कार्यक्रम में भामाशाह परमानंद सोनी, संतोष सोनी, पूर्व प्रधानाचार्य शिवपाल सिंह शेखावत, सीबीईओ सुमन शर्मा, पूर्व एसीबीईओ रक्षपाल धायल, पीएम श्री विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मधु चौधरी, पार्षद विष्णु मिश्रा, चेतन शर्मा और कमल टांक सहित दलपति, निर्णायक मंडल, विद्यालय स्टाफ और खिलाड़ी मौजूद थे
जूडो के 48 मेट उपलब्ध कराए
विद्यालय में जूडो के 48 मेट उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस पर अजय सिंह खर्रा ने एस्टीमेट बनाकर भेजने को कहा, ताकि मेट के लिए पैसे मंजूर कराए जा सकें। गुरुवार को अलग-अलग भार वर्गों में मुकाबले होंगे।
इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय होल्याकाबास के खेल मैदान में 70वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल और सेपक टकरा प्रतियोगिता का भी बुधवार को शुभारंभ हुआ। इसमें 17 और 19 साल के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक विमला झरवाल ने की। भावना कुड़ी खास मेहमान थीं और प्रधानाचार्य मंगेज कुमार ने इसका आयोजन किया।
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक युगल किशोर जाखड़ ने बताया कि सॉफ्टबॉल में 30 टीमों के 395 खिलाड़ी और सेपक टकरा में 53 टीमों के 240 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र कुमार चेजारा और आशाराम जाट ने किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में सेपक टकरा 17 साल छात्र वर्ग में शेखावाटी पब्लिक स्कूल लोसल की टीम जीती।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2399726
