शहीद कुलदीपसिंह के परिवार को मिला 1.15 करोड़ का बीमा:नौसैनिक के सेवाकाल में निधन होने पर परिवार को मिली आर्थिक सहायता
शहीद कुलदीपसिंह के परिवार को मिला 1.15 करोड़ का बीमा:नौसैनिक के सेवाकाल में निधन होने पर परिवार को मिली आर्थिक सहायता
चिड़ावा : जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय में एक शहीद जवान के परिवार को आर्थिक सहायता दी गई। जवान ने सेवाकाल के दौरान अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि सूरजगढ़ निवासी नौसैनिक कुलदीप सिंह का 8 जुलाई को सेवाकाल के दौरान निधन हो गया था।
कुलदीप सिंह का चिड़ावा स्थित आईसीआईसीआई बैंक में डीएसपी (डिफेंस सैलरी पैकेज) खाता था। बैंक के नियमों और बीमा प्रावधानों के तहत उनके परिवार को 1.15 करोड़ रुपए का चेक आर्थिक सहायता के तौर पर दिया गया। इस मौके पर इंद्र जांगिड़, शीशराम डांगी ओजटू और सूबेदार रामकिशन डारा समेत कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2403530


