[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में प्रधान पद अनारक्षित महिला के लिए:पंचायत समिति सदस्यों के लिए भी निकाली गई लाटरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में प्रधान पद अनारक्षित महिला के लिए:पंचायत समिति सदस्यों के लिए भी निकाली गई लाटरी

नवलगढ़ में प्रधान पद अनारक्षित महिला के लिए:पंचायत समिति सदस्यों के लिए भी निकाली गई लाटरी

नवलगढ़ : नवलगढ़ पंचायत समिति का प्रधान पद इस बार अनारक्षित महिला के लिए रखा गया है। पंचायत राज चुनाव से पहले बुधवार को जिला मुख्यालय पर इसकी लाटरी निकाली गई। पिछली बार यह पद अनारक्षित ओपन रखा गया था। इसके साथ ही पंचायत समिति सदस्यों के लिए भी वार्डों की लाटरी निकाली गई है। ग्राम पंचायतों में सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण के लिए लाटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

प्रदेश में पहली बार पंचायती राज चुनाव एक साथ करवाए जा रहे हैं। पहले यह लाटरी 17 और 18 अगस्त को निकाली जानी थी, लेकिन बाद में इसे दो बार टाला गया। लाटरी निकलने के बाद जल्द ही पंचायती राज चुनाव की घोषणा की जाएगी।

नवलगढ़ पंचायत समिति

आरक्षण वर्ग वार्ड नंबर कुल
एससी ओपन 2, 9 2
एससी महिला 1 1
एसटी ओपन 0
एसटी महिला 0
ओबीसी ओपन 7, 17 2
ओबीसी महिला 4 1
अनारक्षित ओपन 11, 14, 13, 16, 8 5
अनारक्षित महिला 15, 3, 6, 12, 5, 10 6
कुल 17

पंचायतीराज संस्थाओं में रोटेशन से आरक्षण

पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण रोटेशन से तय होता है। हर बार नए सिरे से आरक्षण की लॉटरी निकाली जाती है। पिछली बार जो वार्ड जिस वर्ग के लिए आरक्षित था, इस बार वो बदल जाएगा। पिछली बार वाला आरक्षण नहीं रहेगा। पिछली बार जो पंचायत समिति या वार्ड आरक्षित था। हो सकता है कि इस बार वह ओपन कैटेगरी में हो जाए।

सरपंचों की लॉटरी गुरुवार को

पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण के लिए लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। प्रशासन ने इसकी तैयारियां कर ली हैं। प्रदेश में पहली बार पंचायती राज चुनाव एक साथ करवाए जा रहे हैं। पहले ये लॉटरी 17 और 18 अगस्त को निकाले जानी वाली थी, लेकिन बाद में इसे दो बार स्थगित कर दिया गया। लॉटरी के बाद जल्द ही पंचायती राज चुनाव की घोषणा की जाएगी।

Related Articles